Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। गांव बेनीसर की रोही में स्थित एक खेत में बनी डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी है। कल्याणसर नया निवासी 26 वर्षीय नोपाराम पुत्र पीराराम मेघवाल की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर से किसान के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अस्पताल पहुंच गयी है व शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।