Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। क्षेत्र में लगातार बिजली की मांग पर करीब 10 दिनों से अनेक विरोध प्रदर्शन हो रहें है। आज भी गांव अभयसिंहपुरा के किसान गांव में प्रदर्शन के बाद श्रीडूंगरगढ़ बिजली कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। गांव जाखासर में किसानों ने नाराजगी जताई और अब गांव गुसाईंसर बड़ा व डेलवां के ग्रामीणों ने नागा बाबा फीडर पर जबरदस्त निराशा के साथ परेशानी बताई। दोनों गांवो के किसानों ने प्रदर्शन किया। यहां किसानों ने कहा कि सरकार कुछ भी फ्री देना बंद करें और केवल बिजली पूरी दे देवें। हम अपनी मेहनत से कमा कर खा लेगें। यहां मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत पहुंचे और जमकर राज्य सरकार को कोसा। सारस्वत ने कहा कि पूरे अंचल में खड़ी फसलें जल रही है और बिजली के कारण किसान संकट में है। उन्होंने कहा कि राज्य की नाकाम सरकार ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं रखी है। किसान बिजली के लिए त्राहिमाम कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जलती फसलों को देखकर किसान खून के घूंट पी रहें है और सरकार केवल अपने प्रचार विज्ञापनों में लगी है। सारस्वत ने कहा के क्षेत्र के विधायक व पूर्व विधायक जनता के बीच आकर जवाब देवें कि क्यों किसान को उसके हक की बिजली नहीं मिल रही है। सारस्वत ने मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारी राजेन्द्र मीणा से फोन पर वार्ता की और तुरंत राहत देने की बात कही। दोनों गांवो के किसानों ने चार दिन में एक घंटे में पूरी बिजली नहीं देने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि इस फसल की आस पर ही ट्यूबवेल का कर्जा चुकाना था परंतु बिजली नहीं मिलने से कर्ज दुगुना हो जाएगा। किसानों ने निराशा जताते हुए बिजली के लिए संघर्ष करने की बात कही।

भाजपा नेता तारांचद सारस्वत पहुंचे मौके पर, बरसे सरकार पर, लगाए आरोप, जताया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर व डेलवां की रोही में पानी की कमी से पीली पड़ी मूंगफली, किसान ने जताई बुरी तरह निराशा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागा बाबा फीडर पर किसान मांग रहें है पूरी बिजली।