Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। साहब दो जनों ने जीना हराम कर दिया है! ये गुहार लेकर एक महिला थाने पहुंची और दो जनों पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। कल्याणसर नया निवासी 30 वर्षीय तारादेवी पत्नी गुमानाराम नायक ने इसी गांव के सांवरमल व बीरबलराम जाट के खिलाफ मामला आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को शाम 5.30 बजे आरोपियों ने रास्ता रोक कर पति सहित मेरे साथ मारपीट की। आरोपियों ने गालियां निकालते हुए लज्जा भंग की व गले से सोने के फूलड़े छीन लिए। पीड़िता ने बताया कि शिकायत करने थाने आने लगे तो आरोपियों ने फिर मारपीट की और घर से उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए राजीनामा करने के लिए धमकाया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच प्रारंभ कर ली है।