Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। ये दर्दनाक खबर नोखा के टांट गांव से आई है जहां पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। दोनों का विवाह 6 माह पहले ही हुआ था और 4 दिन पहले ही महिला ससुराल आई थी। मदनलाल और पत्नी राजदेवी मंगलवार की रात 10 बजे घर गायब हो गए थे। जिनकी तलाश करते हुए परिजन सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो वहां बने हौद के बाहर दोनों की चप्पल थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को हौद से बाहर निकाला गया। दोनों शवों को नोखा के मांगीलाल बागड़ी अस्पताल में लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीनों भाई-बहन की एक साथ हुई थी शादी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि मदनलाल दो भाई और एक बहन है। तीनों की शादी 6 महीने पहले एक साथ पीपासर गांव में हुई थी। मदनलाल की शादी राजदेवी पुत्री देबू राम मेघवाल के साथ हुई थी। बहन की शादी भी इसी परिवार में हुई थी। राजदेवी 4 दिन पहले पीहर से ससुराल आई थी। सूचना के बाद ससुराल और पीहर पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंचे है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच आपसी विवाद था।