Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम से रक्त की कमी की सूचनाएं आ रही है और ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण के जन्मदिन पर कल उनकी टीम ने रक्तदान का फैसला लिया है। टीम के सदस्यों ने बताया कि किसान कौम ने देश को हर संकट से उबारा है और रक्त की कमी को दूर करने में किसान युवा अपना योगदान देंगे। टीम के युवाओं में रक्तदान के लिए जोश है और उन्होंने कि नागरिक विकास परिषद भवन में कल सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। टीम ने बताया कि अनेक गांवो से युवा रक्तदान कर जिलाध्यक्ष नैण को जन्मदिन की बधाई देकर किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने का पुनीत कार्य करेंगे। पूनमचंद नैण ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सरोकार निभाने के लिए आभार प्रकट किया। ज्ञात रहें गत वर्ष भी 15 सितंबर को युवाओं ने रक्तदान किया था और 250 रजिस्ट्रेशन में ब्लड बैंक टीम ने 151 का रक्तदान लिया था। इस बार भी रक्तदान के लिए युवाओं में जोश नजर आ रहा है।