Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। क्षेत्र में मेडिकल सेवाओं में नए सोपान चढ़ते हुए धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में गुरुवार को मेगा निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दिन विशेष रूप से पीबीएम के पूर्व चिकित्सक सर्जन डॉ साहिल मिठ्ठा की सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। शिविर में हर्निया, वेरिकोज वैन, बच्चेदानी, फिशर फिस्टुला, सभी प्रकार के मस्से, शरीर या पेट मे किसी तरह की गांठ का ऑपरेशन, सभी प्रकार के कैंसर सर्जरी के लिए परामर्श निःशुल्क होगा। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति राय मित्तल व हृदय रोगों में महारत हासिल डॉ. दिव्यांश सैनी के परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध होंगे। अस्पताल के निदेशक मांगीलाल सारण बिग्गाबास रामसरा वाले ने बताया कि शिविर के दिन सभी प्रकार की जांचों में 20 प्रतिशत की छूट रहेगी तथा प्रति गुरुवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. साहिल मिठ्ठा, डॉ. दिव्यांश सैनी, डॉ. अदिति राय द्वारा सभी बीमारियों में ऑपरेशन की जरूरत होने पर अत्याधुनिक साधनों से पूर्ण इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डिलीवरी व सोनोग्राफी, डिजिटल एक्सरे, लैब व मेडिकल सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध है।