Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2020। शहर की मुख्य सड़क बाजार से हाई स्कूल रोड 8 दिनों से काले अंधेरे में है और यहां से आमजन का गुजरना मना है ये अप्रत्यक्ष घोषणा विभागों ने आमजन के लिए की है। गत दिनों यहां एक सांड की करंट से मौत हो गई और यहां जमीन में भी करंट दौड़ रहा था जिसके फ़ोटो और खबर टाइम्स ने जनहित में प्रमुखता से प्रकाशित भी की थी। तभी बिजली विभाग ने यहां सप्लाई बंद की जो आज तक पुनः शुरू नहीं हो सकी है और इस सड़क की सारी रोड लाइट बंद पड़ी है जिससे पूरी सड़क घोर अंधेरे में डूबी रहती है। ये सड़क बाजार से बिग्गा बास व कालू बास को जोड़ती है और कस्बे के सभी प्रमुख अस्पताल इस सड़क से जुड़े है। आस पास के गांवों से अस्पताल आने वाले भी आमजन इसी सड़क से आते है। गत दिनों दिनदहाड़े इस सड़क के पास ही एक 60 वर्षीय महिला के गले से चेन भी लूटी गई अब रात के अंधेरे में कोई वारदात हो तो जिम्मेदारों को कैमरे में भी कुछ नजर नहीं आ सकेगा क्योंकि पूरी सड़क घोर अंधेरे में जो डूबी रहती है। जागरूक नागरिक अशोक झाबक व पवन कुमार व्यास लगातार नगरपालिका से सम्पर्क कर रहें है पर नगरपालिका की कार्यशैली पहले ही नागरिकों को आहत किए हुए है। अब कस्बेवासियों का आरोप है कि केबल आई हुई है परंतु कार्य की अनुमति ही नहीं दी जा रही है जिससे पूरा शहर अंधेरे का सामना कर रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार देर शाम को लिया फ़ोटो जिसमें नजर आया कि एक भी खंभे पर लाइट नहीं जलती है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार की रात अंधेरे में डूबी शहर की मुख्य सड़क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार रात अंधेरे में डूबी सड़क।