Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बरसात के बाद सड़कों की हालत खस्ता हो गई है और ग्रामीण रूट की सड़कों के बुरी तरह से टूट जाने से कई गांवों की आबादी परेशान हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय अस्पताल आ रहे किसी पीड़ित ने आज इस क्षेत्र की तुलना किसी आदिवासी इलाकें से जो विकास से कहीं दूर हो। श्रीडूंगरगढ़ से लूणकरणसर रोड पर डम्पिंग यार्ड के आगे सड़क बुरी तरह से टूट गयी व पानी भर गया है और आज सुबह वहां जाम की स्तिथि बन गई। श्रीडूंगरगढ़ से गांव गुसाईंसर बड़ा, डेलवां, बिंझासर, लोढेरा, मणकरासर, पूनरासर के ग्रामीण इससे प्रभावित हो रहे है। इन गांवों के नागरिकों के लिए इस मार्ग से आना जाना दुश्वार हो रहा है। ये रोड श्रीडूंगरगढ़ को कालू, लूणकरणसर व आगे गंगानगर तक जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग से गंगानगर से ईंटों के ट्रक बहुतायत आते है व पत्थर के खंडों के ट्रक इधर से जाते है। डेलवां सरपंच प्रतिनिधि डेलूराम डेलवां भी आज यहां काफी देर जाम में फंस रहे और डेलूराम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रति रोष भी जताया। बरसात के बाद गांव जैतासर का भी सम्पर्क मेन रोड से टूट गया है। जैतासर की आबादी राज्य मार्ग सरदारशहर रोड से गांव को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क के टूट जाने से बेहाल है। घूमचक्कर से रेलवे स्टेशन की और भी सड़क गढ्ढो से बेहाल है वहीं बीदासर मार्ग पर चलना तो जैसे कोई सजा भुगतना जैसा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डंपिंग यार्ड के आगे सड़क टूटी और बरसात का पानी भरने से निकलने को जगह नहीं रही, कच्चे से गुजरने के दौरान वजन से ट्रक अटक गया जिससे जाम की स्तिथि बन गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर की एकमात्र सम्पर्क रोड क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हो रहे है।