Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2020। 4 माह का बिजली बिल माफ करने, बढ़े हुए सरचार्ज और फ्यूल चार्ज को तुरंत वापस लेने, पट्रोल डीजल के दामों को लेकर भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि बीकानेर देहात में लोगों में इतना आक्रोश है कि अगर कोरोना गाईड लाईन की पालना के लिए बाध्य नहीं होती तो जनता सड़कों पर होती। सारस्वत ने कड़े शब्दों में सरकार का विरोध किया। सारस्वत के नेतृत्व में राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बीकानेर में अतिरिक्त जिलाकलेक्टर को ज्ञापन दिया ।
प्रदर्शन में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व ज़िलाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, आई टी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी शामिल रहें व अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर सुनीता चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा इस दौरान ज़िला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, मोहनजी ढाल,जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत, छैलुसिह शेखावत , महेन्द्र ढाका, हेमनाथ जाखड, ज़िला मिडीया प्रभारी देवीलाल मेघवाल, आईटी के ज़िला संयोजक कोजुराम सारस्वत मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में देहात भाजपा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिरिक्त जिलाकलेक्टर को ज्ञापन दिया भाजपा नेताओं ने।