Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 20.52.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। रविवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन सहित गर्मी में पानी की माकूल व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ के गांवो में नहरी पेजयल लाने की 600 करोड़ की योजना को गति देने की मांग की। सारस्वत ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र में फ्लोराईड युक्त पानी, गिरते भूमिजल का हवाला दिया। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने योजना पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए अधिकारियों को इस संबंध में पूरा होमवर्क करने व शीघ्र आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विदित रहें लंबे समय से क्षेत्रवासी नहरी पानी की उपलब्धता के लिए स्वपन देख रहें है, ऐसे में योजना को गति मिलने की बात से क्षेत्र में हर्ष का माहौल छा गया है। जन स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विधायकों और जनप्रतिनिधियों से एक-एक कर जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत उनके क्षेत्र में अब तक हुए कार्यों और बचे हुए कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने जेजेएम अंतर्गत हो रहे कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेका कंपनियों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदारो और अधिकारियों को जेजेएम अंतर्गत बचे हुए कार्यों को क्वालिटी के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। चौधरी ने कहा कि जेजेएम अंतर्गत हुए अब तक पूरे हो चुके कार्यों, डाली जा रही पाइप की क्वालिटी, जोइंट इत्यादि का जनप्रतिनिधि खुद भी लगातार निरीक्षण करें। अगर क्वालिटी खराब हुई और टेल तक पानी प्रेशर से नहीं गया तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह ने आंधी तूफान में बिजली के खंभे उखड़ने से पानी सप्लाई को आने वाली दिक्कतों को देखते हुए किसी एक प्रोजेक्ट को मॉडल के रूप में सोलर से जोड़ने का सुझाव दिया। बैठक में जलदाय मंत्री ने नोखा में अलग से अधिशासी अभियंता कार्यालय खोलने और मुकाम मेले को देखते हुए 2 लाख लीटर की एक टंकी और मंजूर करने का आश्वासन दिया। जिले के सबसे बड़े गांव पांचू के लिए अलग प्रोजेक्ट मंजूर करने और रासीसर को नोखा डिवीजन में शामिल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभियंताओं की कमी को भी जल्द पूरा करने की बात कहते हुए कहा कि 242 जेईएन इसी महीने हमें मिल जाएंगे। करीब 400 सहायक अभियंता के लिए वैकेंसी आरपीएससी के पास भेजी हुई है। बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, नोखा के पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, जिला प्रमुख मोडाराम, श्रीमती सुमन छाजेड, श्याम पंचारिया, एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत, पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट राममूर्ति चौधरी, एसई खेमचंद सिंगारिया समेत पीएचईडी और बिजली विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।