Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 21.10.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। भारती निकेतन कोचिंग संस्थान में सोमवार सुबह से 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए नीट का टारगेट बैच शुरू होगा। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि नीट-2026 को लक्ष्य बनाने वाले विद्यार्थी शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करें। स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों के लिए टारगेट बैच फीस बिल्कुल रियायती रखी गई है। वहीं जिन विद्यार्थियों के नीट 2025 में 450 या इससे अधिक अंक है, उन विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल तथा कोचिंग सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। क्षेत्र की बालिकाओं के लिए ये एक बेहतरीन अवसर है जिसमें वे विषय विशेषज्ञों के साथ परफेक्ट शिक्षण हासिल कर नीट सलेक्शन ले सकेगी। स्वामी ने बताया कि टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए अलग से एसी क्लास व एसी लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है। टारगेट बैच के लिए कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने वाले अनुभवी शिक्षकों की टीम तैयार की गई है जो रिजल्ट ऑरिएटेंट साबित होगी। इसी के साथ लगातार टेस्ट सीरीज के लिए 115 टेस्ट की बेहतरीन सीरीज तैयार की गई है। विद्यार्थियों को पूरी शिक्षण सामग्री व पर्सनल मेंटरशिप दी जाएगी। शहरी विद्यार्थियों के लिए शाम 7.30 बजे लाइब्रेरी से घर पहुंचाने के लिए बस सुविधा लगाई गई है।