Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 21.54.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। घात लगाकर बैठे युवकों ने एक जने पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए एक नामजद सहित एक दर्जन के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। प्रताप बस्ती निवासी परिवादी 25 वर्षीय भागीरथ पुत्र रामपाल दुसाद ने पुलिस को बताया कि मोमासर बास निवासी मुबारक पुत्र इलियास बिसायती उससे रंजिश रखता है। आरोपी ने 10-12 अन्य जनों के साथ शनिवार की रात करीब 9 बजे मुख्य बाजार में एक रेस्टोरेंट के पास उसे घेर लिया व चाकू से हमला कर दिया। जिससे परिवादी घायल हो गया और उसके सिर में 3 टांके आए व पीठ में 10 टांके आए है। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी है।