Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हर दिन काेराेना लगातार अपने पांव पसार रहा है एवं इस कारण क्षेत्र के हर जागरूक व्यक्ति चिंताग्रस्त है। रविवार काे यहां सुबह की रिपाेर्ट में नाै ताे शाम की रिपाेर्ट में 19 नए संक्रमित सामने आए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ऊपनी में 33 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 8 जनें काेराेना संक्रमित सामने आए है एवं गांव रीड़ी में 25 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 11 जनें काेराेना संक्रमित सामने आए है। गांव दुलचासर में भी शनिवार काे सैम्पल हुए थे, जिसकी रिपाेर्ट अभी नहीं आई है एवं साेमवार सुबह आने का अनुमान है। रविवार काे क्षेत्र में एक दिन में 28 संक्रमित नए रिपाेर्ट हुए है एवं इनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्राें से है। वहीं जिले की बात करें ताे जिले में सुबह की पहली रिपाेर्ट में 600 ताे शाम की दुसरी रिपाेर्ट में 274 राेगी रिपाेर्ट हुए है। जिले भर में रविवार काे 874 नए राेगी सामने आए है एवं इन 874 में 28 श्रीडूंगरगढ़ के है।