Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। रविवार काे श्रीडूंगरगढ़ में 28 जने काेराेना संक्रमित सामने आने के बाद बीकानेर में सैम्पल देने वाली दाे महिलाएं भी संक्रमित रिपाेर्ट हुई है। इनकाे मिलाने के बाद रविवार काे नए संक्रमिताें की संख्या 30 हाे गई है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रतिदिन काेराेना सैम्पलिंग हाेने की मांग कई बार उठने के बाद भी यहां सप्ताह में केवल दाे दिन ही सैम्पल लिए जा रहे है। ऐसे में कस्बेवासियाें काे अन्यत्र जाकर सैम्पल देने पड़ रहे है। रविवार काे आई रिपाेर्ट वैसे ताे ग्रामीण क्षेत्राें के सैम्पलाें की है लेकिन इनमें श्रीडूंगरगढ़ से गांवाें में जाकर सैम्पल देने वाले लाेग भी शामिल है। गांव ऊपनी में 33 सैम्पलाें में 8 जनें संक्रमित है। इन 8 में 21 वर्षीय पुरूष एवं 35, 44, 80 वर्षीय महिलाएं, ये 4 जने ताे ऊपनी के निवासी है एवं गांव कल्याणसर पुराना का 36 वर्षीय पुरूष, गांव जाखासर 65 वर्षीय महिला, व श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के 30 व 37 वर्षीय युवक भी शामिल है। इसी प्रकार गांव रिड़ी में हुए 25 सैम्पलाें में से 30 और 36 वर्षीय दाे युवक श्रीडूंगरगढ़ के, रिड़ी के 15, 16, 23 और 60 वर्षीय पुरूष, गांव बाना के 10, 28, 31,35 वर्षीय पुरूष, गांव केऊ का 40 वर्षीय पुरूष काेराेना संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। रविवार सुबह आई रिपाेर्ट में भी दाे श्रीडूंगरगढ़ के, एक टेऊ का, एक सूडसर का, दाे दुलचासर के एवं पूनरासर, शेरूणा के एक एक राेगी संक्रमित रिपाेर्ट हुए थे। ऐसे में गांवो की ओर रुख करता संक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है।