Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार आ रहे काेराेना पॉजिटिव के बीच में एक बड़ी पॉजिटिव खबर निकल कर सामने आ रही है। साेमवार सुबह से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं के लिए काेराेना से बचाव का टीकाकरण लगना शुरू हाे जाएगा। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संताेष आर्य ने बताया कि पहले दिन साेमवार काे 200 युवाओं का टीकाकरण किया जाएगा एवं बाद में लगातार प्रतिदिन टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। डाक्टर आर्य ने बताया कि टीकाकरण के लिए अग्रिम पंजीयन करने वाले युवाओं काे काेविन पाेर्टल द्वारा सूचना भेजी जाएगी एवं पहले से पंजीकृत युवा जिनका चयन हुआ है व जिनके पास सूचना गई है केवल उन्ही का टीकाकरण किया जाएगा। माैके पर किसी प्रकार का पंजीयन या पंजीयन हाेने के बाद भी सलेक्शन नहीं हाेने वाले युवाओं का सलेक्शन नहीं हाेगा। विदित रहे कि 1 मई से टीकाकरण शुरू हाेना था लेकिन एक काे ताे जिले में कहीं भी नहीं लगा था एवं आज दाे मई काे केवल बीकानेर में चार सेंटराें पर 1000 युवाओं का टीकाकरण किया गया है। साेमवार से ग्रामीण क्षेत्राें में भी टीकाकरण शुरू हाेने के बाद यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।