Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025। छात्र संगठन एसएफआई द्वारा आगामी 30 अप्रैल को विशाल तहसील सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश व जिला स्तर के छात्र नेता शामिल होंगे। ये जानकारी देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो प्रदेश भर में जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। सरकार की दमनकारी नीतियों के लिए संगठन द्वारा संघर्ष सड़कों पर किया जाएगा। मंगलवार को माकपा कार्यालय में इस संबंध में तैयारी बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के नारायणनाथ ने की, बैठक में सर्वप्रथम सीकर के दिवंगत छात्र नेता कानाराम को श्रद्धाजंलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में गांव गांव तक सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर एक विशाल प्रदर्शन कर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विवेक लावा, सचिव गोपी पूनिया, पूर्व तहसील अध्यक्ष बीरबल पूनिया, सुभाष जावा, शौकीन काजी, थानाराम मेघवाल, मोहम्मद इरफान, सुनील नायक, रवि बारूपाल, हारुण खान, साबिर अली, सुरेश कुमार, आमिर, जावेद, अनीश, राहुल समेत अनेक छात्र सदस्यों ने भाग लिया।