Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025। धरती से जंगल तेजी से घट रहें है जो चिंता का विषय है। ऐसे में आमजन जागरूक होकर पौधे लगाने व उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए। हर घर में हरियाली जरूर हो जिससे घर के सभी लोग शुद्ध प्राण वायु व प्रकृति का महत्व समझ सकें। ये विचार एसीजेएम हर्षकुमार ने न्यायालय परिसर में अर्थ डे पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किए। हर्षकुमार ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में जैव विविधता का संरक्षण हो और लोग पौधा लगाने तक ही नहीं बल्कि वृक्ष बनाने तक उसका पालन करें। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि अर्थ डे 2025 की थीम है ‘हमारी ताकत, हमारा ग्रह’, इसका उद्देश्य है 2030 तक स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग तीन गुना बढ़ाना है। ऐसे में मानव जाति का सामूहिक प्रयास करने होंगे जिससे प्रकृति का संरक्षण हो सकें। एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ भाजपा शहर अध्यक्ष व अधिवक्ता राधेश्याम दर्जी, पीपी गोपीराम, कृष्णगोपाल पारीक, पूनमचंद नाई, लेखराम चौधरी, मांगीलाल नैन, सोहन सिद्ध, कोर्ट स्टॉफ रिछपाल, भगवानाराम नैण सहित अनेक वकील शामिल हुए। सभी वकीलों ने पोधे लगाने के प्रति संवेदनशील होने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसीजेएम हर्षकुमार सहित बार संघ सदस्यों ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी वकीलों ने पौधे लगाने के प्रति संवेदनशीलता बरतने का संकल्प लिया।