Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025। मंगलवार को यूपीएससी ने 2025 का सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ की युवा शक्ति ने देशभर की सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता का परचम फहरा दिया है। पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली खबर से चारों ओर उत्साह छा गया है। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी 28 वर्षीय ममता पुत्री विजयलाल जोगी तथा 22 वर्षीय हरिओम पांडिया पुत्र छगन पांडिया ने प्रथम प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल छा गया है और सभी जानकार व मित्रगण परिजनों को बधाइयां दे रहें है। ममता शिक्षा विभाग में हिंदी व्याख्याता के पद पर सेवारत है व आईएएस की परीक्षा की तैयारी उन्होंने जयपुर व दिल्ली से की है। उन्होंने 921वीं रैंक हासिल की है। उनके भाई रवि जोगी सहित परिजनों ने उन्हें बधाई दी। वहीं युवा और मात्र 22 वर्ष के हरिओम ने भारती निकेतन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की तथा लॉ के विद्यार्थी है। हरिओम ने प्रथम प्रयास में 160वीं रैंक पर परीक्षा पास कर संभवत सबसे युवा आईएएस बनने का गौरव भी प्राप्त किया है। हरिओम कक्षा 10 में भारती निकेतन से राजस्थान टॉपर रहें और वे शुरू से ही पढाई में टॉपर रहें है। उनकी बहन निर्मला पांडिया भी गत आरपीएस परीक्षा में सलेक्ट हुई थी। कालूबास निवासी इस परिवार को सभी जानकार बधाई दे रहें है। बता देवें आज जारी परिणाम में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया है। 1132 पदों के लिए हुई भर्ती में 1009 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। देश भर में 1009 सलेक्ट आईएएस की श्रेणी में शामिल होकर इन दोनों ही युवाओं ने श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया है।

ममता जोगी
हरिओम पांडिया