Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2022। यूक्रेन में युद्ध के बिगड़ते हालातों में श्रीडूंगरगढ़ के आबिद की चिंता भी उनके परिजनों को सताने लगी है। आबिद भी शीघ्र वतन लौट आना चाहते है और इसके लिए वे शनिवार को पोलैंड के बॉर्डर पर पहुंचे भी परंतु अभी तक आबिद बॉर्डर पार नहीं कर पाएं है। आबिद ने मदद की गुहार लगाई है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने आरएसएस द्वारा जारी स्वयंसेवकों के नाम, नम्बर उनको पहुंचा दिए गए है। आबिद के परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पाया है और देर रात श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का उनसे संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि पोलैंड बॉर्डर से उन्हें एंट्री नहीं दी गयी है क्योंकि वहां से केवल युवतियों व महिलाओं को ही आने की अनुमति की बात कही जा रही है। वे अभी वहीं फंसे हुए है व यहां से निकलने की गुहार लगा रहें है।पोलैंड बॉर्डर पर यूक्रेनी सेना ने भारतीय युवाओ से मारपीट करने व गन तानने की खबरों के बाद आबिद के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई है। आबिद के बुजुर्ग अब्बू जमालदीन ने बताया कि उनका सम्पर्क नहीं हुआ आबिद से और ऐसे में हम अल्लाह से उसकी सलामती की दुआ कर रहें है कि वह शीघ्र घर आ जाए। श्रीडूंगरगढ़ से कुछ जागरूक युवकों ने कस्बे के युवा की मदद के लिए आवाज उठाई है व केंद्रीय मंत्री से बातचीत की है।

केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2022। यूक्रेन में युद्ध की स्थितियां बिगड़ रही है और ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजनों की चिंताएं भी बढ़ गयी है। नागरिक बीकानेर सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से संपर्क कर रहें है और मेघवाल ने उन्हें यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित देश वापसी के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता की बात कही है। मंत्री ने कहा कि यूक्रेन के प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है और सभी की सकुशल वापसी हमारा पहला लक्ष्य है।