Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2022। जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय प्राचार्य आभा ओझा ने बताया कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर द्वारा 25 फरवरी 2022 राजस्थान युवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय “गांधी अतीत ही नहीं भविष्य है” रखा गया तथा इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा व्यास पुत्री मालचंद व्यास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस पर महाविद्यालय स्टाफ ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा का उत्साह वर्द्धन किया।