Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
HB-Headline
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक तीन मासूम बच्चों का सहारा उनके पिता 15 फरवरी को अचानक लापता हो गया है और बच्चों की माता का रो-रो कर बुरा हाल है। बिग्गा रामसरा निवासी 28 वर्षीय युवक कालूराम पुत्र प्रह्लादराम नायक महाराष्ट्र से गांव आने के लिए 15 फरवरी को रवाना हुआ परंतु अभी तक घर नहीं पहुंचा है। बच्चें रह रह कर उसके आने की खबर पूछ रहें है व युवक की पत्नी नम आंखों से पिता के जल्दी लौट आने का दिलासा दे रही है। युवक के भाई रामनारायण सहित उनके परिजनों के साथ महाराष्ट्र व गुजरात में रहने वाले क्षेत्रीय युवाओं द्वारा अलग अलग थाना इलाकों में उसे ढूंढ़वाने के प्रयास किए जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी क्षेत्र के नागरिकों से अपील करता है कि आप सभी इस खबर को अपने परिचितों को भेजें जिससे मासूम बच्चों की मदद की जा सकें व उनके पिता के बारे में कोई सूचना मिल सकें। कहीं युवक के दिखाई देने या कोई सूचना मिलने पर 8302748216, 9511567513, 9660754367 पर तुरंत संपर्क कर इत्तला करें।