Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पिकअप ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो सवार चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सरदारशहर रोड पर शहरी सीमा में एक पिकअप ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बिग्गाबास निवासी 28 वर्षीय शाहरूख पुत्र नौशाद अली और 30 वर्षीय अलताफ पुत्र नवाब चोटिल हो गए। दोनों चोटिल युवकों का उपजिला अस्पताल के ट्रोमा कक्ष में मेडिकल टीम ने उपचार किया।
एक नौजवान को पर्ची सट्टा पर दांव लगाते हुए पकड़ा।
एएसआई सुरेश कुमार ने गुरूवार शाम को पुलिस दल के साथ गश्त के दौरान एसबीआई बैंक के पीछे वाली गली में पुलिस को देखकर एक 18 साल का युवक महावीर ईधर उधर भागने लगा। पुलिस ने उसे रूकवा कर भागने का कारण पूछा तो युवक ने पर्ची सट्टा पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खिलवाने की बात कही। पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने युवक से 370 रूपए, सट्टा पर्ची व पेन बरामद कर मामला दर्ज किया व जांच एएसआई मुकेश कुमार को दी है।