Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में लोरिंग मशीन से घर तोड़ देने, परिवार पर हमला करने के आरोप में तीन सगे भाइयों के खिलाफ चौथे भाई की पत्नी ने आरोप लगाए है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में गांव लिखमीसर उत्तरादा निवासी अरूणा पत्नी जोगाराम जाट ने पति के तीन भाई कालूराम, रामरख व शीशराम पुत्र भागूराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे मेरे खेत में बने मकान को लोरिंग मशीन से कालूराम ने ध्वस्त कर दिया। मोटरसाईकल को लोरिंग मशीन से तोड़ दिया। परिवादिया के साथ तथा उसके पति के साथ मारपीट की व जान लेने के उद्देश्य से उसके परिवार पर हमला करने, पति व बच्चों के सिर व हाथ पैरों में चोटें आने, ध्वस्त मकान से कीमती सामान उठाकर ले जाने का आरोप लगाया। परिवादिया ने स्वयं सहित अपने परिवार को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोकुलचंद को दी है।