Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2026। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री की जन्म जयंती है। इस अवसर पर एक ओर तो स्कूलों में बच्चों को दोनों महापुरूषों को याद कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही जा रही है, वहीं मुख्य बाजार के गांधी पार्क में पालिका द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा शास्त्री जी को भूल गई और गांधीजी को फूलमालाएं पहना कर याद किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में गांधीजी की मूर्ति को फूलमाला पहनाई एवं सेवा सप्ताह के दौरान स्वच्छता की शपथ दोहराई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, शिव स्वामी, ओमप्रकाश नाई, हेमनाथ जाखड़, भरत सुथार, लोकेश गौड़, रामकुमार स्वामी, आईदान पारीक, रजत आसोपा, मदन सोनी, भवानी तावणियां, महादेव तावणियां सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान पालिका के सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया सहित पालिका कर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।