Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

13 दिन चला क्रिकेट का रोमांच, संत रविदास क्लब बना विजेता, अतिथियों ने सराहा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट प्रतियोगिता श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के दौरान 13 दिनों तक क्षेत्र में क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। गत 7 अगस्त को शुरू हुई एवं 19 अगस्त को फाईनल मैच के बाद समापन समारोह हुआ। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया एवं फाईनल मुकाबला संत रविदास क्लब ने जीता व रॉयल चैलेंजर बीकानेर ही उपविजेता रही। समापन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल तावणियां, श्रीचंद जोशी, पार्षद भरत सुथार, सिकंदर श्योराण, राजू चौपदार, कमल गुरनाणी, जाकिर चौपदार, शुभकरण उपाध्याय, दीनदयाल माली, मैक्स सुथार, लोकेश जांगीड़ आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन पर शानदार आतीशबाजी की गई एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने शानदार आयोजन को सराहा। एसडीपीएल आयोजन कमेटी ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में संत रविदास क्लब विजेता बना।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले सारस्वत, सड़क सुरक्षा पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली में ईको भारत के संस्थापक संपत सारस्वत ने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से उनके दिल्ली निवास पर मुलाकात की। इस दौरान सडक सुरक्षा प्रबंधन व चुनौतियों पर विचार विमर्श हुआ। राठौड़ ने भी सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी सहमति व्यक्त की और कहा कि राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान सारस्वत ने सड़क सुरक्षा को लेकर अन्य कई कार्यक्रमों में भी भाग लिया। सारस्वत ने बताया कि केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशानुसार पिछले एक महिने से सभी संसद सदस्यों से मिलकर सङक सुरक्षा के विषय पर पूरे देश मे जन जागरूकता के प्रयास किए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इको भारत के संस्थापक संपत सारस्वत मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से, हुई विस्तृत चर्चा।

यूथ कांग्रेस ने किया प्रदेश सचिव का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कन्हैयालाल जाखड़ बुधवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। जाखड़ ने युवाओं को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए, जन जन तक जागरूकता पहुंचाने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरिराम बाना के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा की अगुवाई में जाखड़ का स्वागत सम्मान किया गया। गोदारा ने बताया कि इस दौरान संगठन के पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, प्रकाश दुसाद, शंकर सायच, संदीप शर्मा, कन्हैयालाल बाना, खिंवाराम गोदारा, अशोक ज्यानी, बाबूलाल सींवर, सादर भाम्भु, राधेश्याम बिसू, राधेश्याम सारण, राधा कृष्ण, शंकर डेलू, राजपाल डेलू, कैलाश जांगु, राजाराम गोदारा, ओमप्रकाश डूडी, मुरलीधर सारस्वत, महावीर ओझा सहित अनेक युवा शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के प्रदेश सचिव कन्हैयालाल जाखड़ का यूथ कांग्रेस ने किया स्वागत।