Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2025। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 में 52,435 पदों पर भर्ती की जानी है। लाखों की संख्या में इस परीक्षा के लिए फार्म भरे गए है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सैंकड़ो युवक व युवतियां इस परीक्षा की तैयारी में जुटें है। ऐसे में भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी द्वारा विशेष नवाचार करते हुए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी जांच का मौका दिया जाएगा। एकेडमी द्वारा परीक्षा से पहले आगामी दिनों में पांच बड़े टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि 24 अगस्त 2025, रविवार की सुबह 10.30 बजे नि:शुल्क ऑफलाइन टेस्ट सीरीज का आयोजन प्रारंभ होगा। टेस्ट में पूरी तरह से इस परीक्षा के सिलेबस को कवर करते हुए सभी प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थी हित में ओएमआर शीट पर आयोजित परीक्षा में पंजीकरण करवाना, टेस्ट देना व परिणाम प्राप्त करने तक पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क रखी गई है। केआर फौजी ने बताया कि एकेडमी में विषय विशेषज्ञों ने पूर्णतया सिलेबस पर आधारित परीक्षा पैटर्न पर आयोजित करवाए जाने वाले टेस्ट सीरीज की तैयारी कर ली है। सीरीज का पहला टेस्ट 24 अगस्त, दूसरा टेस्ट 31 अगस्त, तीसरा टेस्ट 7 सितंबर, चौथा टेस्ट 14 सितंबर व पांचवा टेस्ट परीक्षा से पहले 17 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8104531404 पर संपर्क कर सकते है। विदित रहें एकेडमी द्वारा बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं को मदद करने के लिए नि:शुल्क टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता रहता है। जिससे युवाओं को अपनी तैयारी का आंकलन करने में सहायता मिल सके और वे अपनी तैयारी को पुख्ता सलेक्शन की दिशा दे सकें।