Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 32, 33 में नगरपालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्य मोहल्लेवासियों को महंगे पड़ रहे है। यहां करीब चार सौ घरों की आबादी की पेयजल सप्लाई सेवानाथ जी की बगीची की हौद से जुड़ी हुई है एवं यहां पर गंदे पानी के निकासी के लिए पालिका द्वारा ड्रेनेज पाईपों को लगाने के दौरान पेयजल सप्लाई लाईनें तोड़ दी गई। ऐसे में दस दिनों से मोहल्लेवासी पेयजल के लिए खासे परेशान है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि ड्रेनेज पाईप लाईन ड़ालने से पहले बाधीत होने वाली पेयजल सप्लाई को दो दिनों में सुचारू करने का आश्वासन जलदाय विभाग एवं पालिका द्वारा भी दिया गया था। लेकिन अब पालिका ड्रेनेज पाईप ड़ाल कर अपने कार्य की इतिश्री कर चुका है एवं पेयजल विभाग ने मोहल्लेवासियों की इस समस्या पर आंखें मूंद ली है। इस संबध में मोहल्लेवासियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से मुलाकात, मांग की है लेकिन हर बार 2 दिनों में व्यवस्था सुचारू करवाने का आश्वासन ही मिला है। ऐसे में परेशान मोहल्लेवासियों ने बुधवार को उपखण्ड़ अधिकारी को ज्ञापन दिया है एवं बेतरबीत विकास के कारण हो रही दिक्कतों से अवगत करवाया है। मोहल्लेवासियों ने पेयजल लाईन दुबारा से डलवाने एवं अवैध कनेक्शनों को हटवाने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इन दोनो वार्डों में सैंकड़ों घरों में दस दिनों पेयजल पर हजारों रुपए खर्च करने पड़े है एवं मोहल्ले में अधिकाशं कामगार लोग ही निवास कर रहे है। ऐसे में जनता में रोष व्याप्त है एवं जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की है। मोहल्लेवासियों की समस्या पर उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा ने जलदाय विभाग को त्वरित प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए है।