Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे किसी जानकारी के लिए अनेक माध्यमों की परेशानी से आप मुक्त हो सकें व प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से जुड़े। पूर्ण सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों व अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़ सकेंगे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ कर।
12 राज्यों में गहराया बिजली संकट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीषण गर्मी के बीच देश में गंभीर बिजली संकट पैदा हो गया है। मांग के अनुपात में बिजली नहीं मिल पा रही है और ऐसे में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश गंभीर बिजली संकट से जूझ रहे है। यह संकट ताप बिजली घरों में कोयले की कमी के कारण उत्पन्न हुआ है। कई राज्यों में बिजली कटौती की घोषणा कर दी गयी है। इसके बाद आमजन गर्मी से परेशान हो रहें है।
5-12 वर्षीय बच्चों का टीकाकरण फिलहाल टला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश भर में 5 से 12 वर्षीय बच्चों के लिए कार्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के बावजूद फिलहाल इस वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को बताया कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिश के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को 5-12 आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन कार्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इससे पहले सरकार ने 16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की अनुमति दी थी।
प्राध्यापक 6 हजार पदों पर होगी भर्ती, 5 मई से कर सकेंगे आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। रीट व सैंकड ग्रेड की भर्ती के बाद राज्य में स्कूल लेक्चरर के 6000 पदों पर भर्ती के लिए गुरूवार को विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 26 विषयों के प्राध्यापक पदों के लिए यह भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 5 मई से शुरू होंगे तथा अंतिम तिथि 4 जून है। आवेदन के लिए आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष होगी तथा आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती में सर्वाधिक पद हिन्दी विषय 1462 पद है तथा इतिहास के 807, राजनीति विज्ञान 1196 पद, अंग्रेजी के 342 पद, संस्कृत के 194 पद, अर्थशास्त्र 62, समाजशास्त्र 13, लोक प्रशासन 09, गणित 68, होम सांइस 22, केमिस्ट्री 122, पंजाबी 15, उर्दू 40, बायलॉजी 162, कॉमर्स 130, म्यूजिक 12, ड्राइंग 70, एग्रीकल्चर 280, भूगोल 793, कोच रेसलिंग 01, कोच खो खो 01, कोच हॉकी 01, कोच जिम 01, कोच फुटबॉल 03, शारीरिक शिक्षक 112 पदों पर भर्ती ली जाएगी।
एमजीएसयू की सभी कक्षाओं के लिए टाइम टेबल पर जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एमजीएसयू की सभी कक्षाओं के लिए टाइम टेबल पर जारी कर दिया गया है। सभी संकायों के रेगुलर, प्राइवेट व एक्स स्टूडेंट्स अपनी परीक्षाओं के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी परीक्षा संबंधित जानकारी ले सकते है।

https://mgsubikaner.ac.in/timetable/