Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। भीषण गर्मी में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सभी वार्डों में पेयजल समस्याओं से जुझते नागरिक परेशान हो उठे है। नागरिकों के घरों में पानी की समस्या विकराल हो गई है व कस्बे में पानी के लिए त्राहि त्राहि मच गई है। ऐसे में इन समस्याओं से मुक्ति दिलवाने की मांग को लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय में पार्षद व नागरिक बड़ी संख्या में एकत्र हुए है और नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्षदों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है और इससे विभाग के प्रति नागरिकों में भारी रोष है। विभाग को सौंपे गए ज्ञापन में नागरिकों ने वार्ड 12 में पानी की लाइन में समस्या की वजह से कई घरों में सप्लाई बंद होने, वार्ड 2 में सप्लाई कम होने, वार्ड 3 में घरों में पानी नहीं आने, वार्ड 8,14,17,20,21, 29 में समय पर सप्लाई नहीं आने, वार्ड 13 में टंकी के सामने गली में कम पानी आने, वार्ड 15,16 में नई पाईम लाइन के प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने, वार्ड 19 में सप्लाई अस्त व्यस्त होने, वार्ड 18,22, 27, 28 में अंतिम छोर के घरों तक पानी नहीं पहुंचने, वार्ड 28 में बड़े लीकेज होने, वार्ड 40 में पुरानी लाइन के कारण पानी नहीं आने, वार्ड 33, 35, 21 में कई स्थानों पर पानी नहीं आने की शिकायत करते हुए निस्तारण की मांग की है। नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए विभाग से सुनवाई की मांग की है। इस दौरान पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोप, भरत सुथार, विक्रम सिंह शेखावत, अरूण पारिक, मघराज प्रजापत, श्यामसुंदर पुरोहित, पवन उपाध्याय, मघराज तेजी, युवा मोर्चा के भवानी तावणियां, महेन्द्र सिंह, हेमराज भादाणी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षदों सहित नागरिकों ने पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने विभाग के प्रति रोष जताया है।