Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। हाइवे पर एक गाड़ी की टक्कर से घायल एक हिरण और उसके पास से दौड़ते हुए गुजरते वाहन, ये देख कर क्षेत्र के कुछ युवाओं ने एक बेजुबान के प्राण बचाने के लिए आधी रात इधर से उधर दौड़ लगाई और आखिर बेजुबान की जान को सुरक्षित किया। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना गुरूवार को जयपुर से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें थे। देर रात 2 बजे के करीब रतनगढ़ के पास हाइवे पर एक घायल हिरण सड़क पर तड़पता नजर आया। पास से अनेक गाड़ियां गुजर रही थी परंतु बाना व उनके साथ शिवराज गोदारा, हरिराम सहू, शुभम शर्मा, अजय मौके पर रूके व हिरण को गोद में लेकर गाड़ी में बैठे। युवा उसे लेकर वन विभाग पहुंचे। यहां मध्य रात्रि ईलाज का कोई प्रबंध नहीं होने के कारण उसे घायल ही नहीं छोड़ते हुए इन युवाओं पशु चिकित्सालय के डॉ. उत्तम सिंह भाटी को फोन करके जगाया गया। भाटी पशु चिकित्सालय पहुंचे व ये युवा भी वन विभाग से हिरण को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे। भाटी ने हिरण को प्राथमिक चिकित्सा देते हुए इंजेक्शन लगाए व दवा लगाकर पट्टियां बांधी। इलाज के पश्चात युवाओं ने उसे पुनः वन विभाग के सुपुर्द किया। ये जानकारी देते हुए बाना ने युवाओं से भलाई कार्यों से जुड़ने की प्ररेणा दी। बाना ने कहा कि भलाई का एक छोटा सा कार्य भी मन को बड़ा सुकून देता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया व बेजुबान के प्राण बचाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशु चिकित्सक डॉ. उत्तम सिंह भाटी ने घायल हिरण का प्राथमिक उपचार किया।