Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-10-02 at 6.40.56 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भीम आर्मी ने दी संगठन को मजबूती, ग्रामीण कार्यकर्ताओं को दिए पद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष संदीप जयपाल ने संगठन को मजबूत करने का प्रयास करने की बात कहते हुए तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जयपाल ने बताया कि तहसील महासचिव पद पर गांव धनेरू के भगवानाराम आजाद पुत्र सेवाराम, बिग्गा के राधे आजाद पुत्र सुरजाराम, इसी गांव के टिकूराम आजाद पुत्र नरसाराम की नियुक्ति की गई है। वहीं तहसील उपाध्यक्ष पद पर बिग्गा के रामचंद्र पुत्र धनाराम बारूपाल, लालासर के केवलचंद पुत्र पांचीलाल बौद्ध, दुसारणा के शीशराम पुत्र प्रभुराम पंवार, बिग्गा के लालचंद पुत्र कन्हैयालाल चिनिया की नियुक्ति की गई है। तहसील महासचिव भगवानाराम मेघवाल ने तहसील सचिव पदों पर धनेरू के हेमंत पुत्र खेताराम, केऊ के सुरजाराम पुत्र कोजाराम बरोड़ को नियुक्त किया है। वहीं आर्मी में ग्रामीण इकाइयों का गठन किया गया है। धनेरू इकाई में अध्यक्ष पद पर राजकुमार पुत्र रामेश्वर, महासचिव पद पर प्रतीक पुत्र रूपाराम मेघवाल व सचिव राकेश पुत्र पुरखाराम को नियुक्ति दी गई है। सभी पदाधिकारियों को आर्मी के समर्थकों ने बधाई देते हुए संवैधानिक दायरे में निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही है।

राजस्थान कॉम्पिटिशन क्लासेज में मनाया जयंति समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध राजस्थान कॉम्पिटिशन क्लासेज में आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सेंटर के विद्यार्थियों ने दोनों महापुरूषों के बारे में विचार रखें व उनके जीवन प्रसंग सुनाए। सेंटर संचालक मोहम्मद रमजान ने विद्यार्थियों को सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान पवन कुमार सिद्ध ने भी विचार रखें व कार्यक्रम का संचालन हीरपुरी गुसाईं ने किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी व कार्मिक मौजद रहें।

यूथ कांग्रेस के युवा पहुंचे गांवो में, दिए पत्रक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस की युवा टीम युवा नेता हरिराम बाना के निर्देशन में गांव गांव घुमकर ग्रामीणों को राज्य सरकार की अनेक योजनाओं संबंधी पत्रक का वितरण कर रही है। आज टीम गांव ऊपनी, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, पुनंदलसर, सालासर गांवो में पहुंची और घर घर, गली गली ग्रामीणों से मिले और कांग्रेस की सरकार रिपीट करवाने का आग्रह किया। इस दौरान टीम में शुभम शर्मा, तुलछीराम जाखड़, राहुल वाल्मीकि, अमित मीणा, देवीलाल जाखड़, बीरबल हरडू, भींयाराम जाखड़ युवा शामिल रहें।