Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2023। श्रीगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति रतनगढ़ द्वारा आशीर्वाद 2023 कार्यक्रम का आयोजन रविवार को समाज भवन में किया गया। आयोजन समिति ने श्रीडूंगरगढ़ में गोपीराम शर्मा परिवार के 6 जनों को विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समिति के नीलेश इंदोरिया ने बताया कि समारोह में समाज के 10वी, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने, खेल प्रतिभाओं व राजकीय सेवा चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। समारोह में राघवेंद्र पुत्र पुरुषोत्तम गौड़ को स्नातक के विज्ञान विषय में 80 प्रतिशत अंक हासिल करने, इन्हीं के भाई योगेन्द्र को शारीरिक शिक्षक के पद पर सरकारी सेवा में चयन होने, शुभम पुत्र हरीश कुमार शर्मा को सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर खेलने, हेमलता पत्नी घनश्याम गौड़ को स्नातक में 82 प्रतिशत अंक हासिल करने, रेंजर पूजा शर्मा व महामाया शर्मा पुत्री पुरुषोत्तम गौड़ को स्काउट एडं गाइड की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। घनश्याम गौड़ ने समिति का आभार जताते हुए समाज के लिए ऐसे आयोजनों को प्रेरणीय बताया जिससे युवा वर्ग में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का निर्माण हो सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शैक्षिक व खेल प्रतिभाओं के सम्मान में एक ही परिवार के 6 भाई बहन सम्मानित हुए समारोह में, जताया आभार।