Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20231002-WA0128
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2023। आज गांधी जयंति के दिन ये खबर क्षेत्र के गांव बिग्गा से आई है जहां अतिक्रमण के एक मामले में गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सड़क से फंटकर पुष्करणा बास के लिए आने जाने वाला आम रास्ते पर दो दिन पूर्व कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। इस अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर गांव में तनाव बढ़ने की स्थिति बनने की शिकायत पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश सारण ने पुलिस को की है। सारण ने बताया कि अतिक्रमण कारी इस रास्ते पर कब्जा कर पट्टा करने की धमकी दे रहें है जिससे विरोध कर रहें लोगों में भी रोष है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित शिकायत पत्र भी पुलिस को दिया है।