Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ने दिया ईमानदारी का परिचय, लौटाया एंड्रायड फोन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी को घुमचक्कर स्थित मालजी ज्यूस सेंटर के सामने नीचे पड़ा एक एंड्रायड फोन मिला। स्वामी ने फोन को सुरक्षित रखा व मालिक के फोन आने का इंतजार किया। फोन आने पर फोन मालिक गांव मोमासर निवासी नरेन्द्र कलवाणियां को फोन लौटाया। कलवाणियां ने फोन प्राप्त कर स्वामी का आभार जताया।

मुख्य बाजार में स्थित जाट कुआं अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में स्थित जाट कुआं को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की। अनेक सक्रिय युवाओं ने संभागीय आयुक्त को पत्र देकर इसे अतिक्रमण मुक्त करवाने की अपील की। युवाओं ने बताया कि इसे जाटिया कुआं कहते हैं और इसका सौंदर्यकरण किया जाए। इस पर संभागीय आयुक्त ने सकारात्मक समाधान के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

साफ सफाई में अनियमितता की शिकायत कर नियमित सफाई की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसुनवाई में पार्षद परसराम राजपुरोहित ने नगरपालिका द्वारा साफ सफाई के संदर्भ में अनियमितता बरते जाने की शिकायत करते हुए वार्ड 23 व 24 में नियमित सफाई करवाने की मांग की। पार्षद ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर चैंबर की समय पर सफाई नहीं होने की जानकारी देते हुए नागरिकों को राहत देने के लिए कार्रवाई करने की मांग की।

गोविंदराम का युवा दल ने किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणपति धर्मकांटे पर ही आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष अमित मीणा की अगुवाई में युवा दल ने कांग्रेसी प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल का स्वागत किया। इस दौरान मनीष सायच, योगेश सारस्वत, राम बाना, अनीश खान सहित अनेक युवा शमिल रहें।

विकसित भारत यात्रा पहुंची पूनरासर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विकसित भारत यात्रा रथ आज गांव पूनरासर पहुंचा। यहां भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए विकसित भारत संकल्प शपथ दिलवाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया व रथ का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अनेक सुझाव भी दिए। गांव से मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, महामंत्री जगदीश पारीक, नत्थानाथ, मुन्नीनाथ, मोतीलाल बोथरा, मनफुल व भूरनाथ सहित अनेक मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।

देशनोक डाक ध्वजा यात्रा की तेयारी बैठक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 7 अप्रेल आड़सर बास करणी माता मंदिर से देशनोक के लिए डाक ध्वजा रवाना होगी। ध्वजा यात्रा के लिए आज स्वयंसेवकों ने बैठक का आयोजन किया। चंदन सोनी ने बताया कि युवाओं द्वारा यात्रा के प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है व डाक ध्वजा यात्रा की तैयारियां की जा रही है। युवा उत्साह पूर्वक यात्रा संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियों को उठाते हुए कार्य कर रहें है।