Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2024। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ से एक दर्जन किसान शामिल हुए। किसान नेता कॉमरेड मोहनलाल भादू, मुकेश ज्याणी, गिरधारीलाल जाखड़, घेवर मेघवाल,परताराम भूंवाल, जेठाराम लाखूसर, दीवान मेघवाल सहित अनेक किसान शामिल हुए। मुकेश ज्याणी ने बताया कि महापंचायत में देशभर से लाखो किसान एकत्र हुए और एमएसपी पर फसल खरीद का गारंटी कानून बनाने की मांग की। माेहनलाल भादू ने कहा कि एमएसपी किसान का और किसान परिवार का हक है। मोदी सरकार देशभर में “मोदी की गारंटी” का प्रचार कर रही है लेकिन किसानों को एमएसपी पर फसल खरीद का गारंटी कानून नहीं देकर किसान वर्ग के साथ अत्याचार कर रही है। वहीं किसानों ने बिजली के स्मार्ट मीटर योजना को बंद करने, समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की संपूर्ण खरीद करने, फसल बीमा के नाम पर कॉरपोरेट की हो रही लूट बंद करने, सम्पूर्ण कर्जमाफी करने की मांगे महापंचायत में रखी गई। यहां किसानों ने किसान आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान पूर्व विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां ने श्रीडूंगरगढ़ के किसानों से मुलाकात की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के किसान नेताओं ने दिल्ली में किसान महापंचायत में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली महापंचायत में किसानों ने एमएसपी गारंटी कानून देने की मांग की।