Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2024। इंटरनेशनल स्तर की शिक्षा एवं शैक्षिक माहौल के लिए क्षेत्र के अभिभावकों के समक्ष अपने बच्चों को कहीं दूर भेजना ही मजबूरी थी लेकिन अब अपने निकट बीकानेर में ही स्थित दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल की बेहतरीन स्कूलिंग ने क्षेत्र के जागरूक अभिभावकों को श्रेष्ठतम मौका दिया है। दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कक्षा 6 से 8 तक के प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ स्तरीय यह प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा 2024 का आयोजन आगामी 17 मार्च, रविवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक नेशनल हाईवे स्थित श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय प्रांगण में होगा। डीपीआईएस के प्राचार्य आदेश शर्मा ने बताया कि इन विद्यार्थियों को परीक्षा के माध्यम से ओएमआर शीट पर परीक्षा देने का अनुभव दिया जाएगा एवं कक्षा 6 से 8 तक के सिलेबस से जुड़े सामान्य प्रश्नों के माध्यम से उनकी प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। परिक्षा में श्रेष्ठ प्रथम को 4100, द्वितीय को 3100, तृ़तीय को 2100 एवं 18 जनों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपए नकद पुरस्कार एवं दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने पर 20 से 40 प्रतिशत तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक विद्यार्थी या उनके अभिभावक स्कूल के श्रीडूंगरगढ़ सम्पर्क कार्यालय करणी ला चैम्बर तहसील कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। स्थानीय सम्पर्क अधिकारी एडवोकेट रणवीरसिंह खीची से 9214414986 पर एवं गोविंद सारस्वत से 9829741551 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है एवं अपने बच्चों के भविष्य के लिए जागरूक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अभिभावकों में अपने बच्चों को इंटरनेशनल स्तर की शिक्षा दिलवाने के लिए डीपीआईएस में प्रवेश करवाने का उत्साह भी देखा जा रहा है।