Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

डॉ. विपिन आनन्द “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” 2023 से सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति द्वारा “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” बीकानेर के माहेश्वरी धर्मशाला में डॉ. विपिन आंनद को समारोह पूर्वक दिया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. पीके सैनी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ गुन्जन सोनी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अबरार अहमद शामिल हुए व मुख्य वक्ता के रूप में डॉ ब्रजरतन जोशी समारोह में शामिल हुए। संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने मंच से संबोधन में सम्मान के बारे में जानकारी दी। सभी अतिथियों ने डॉ आनन्द को प्रशस्ति पत्र, शॉल, प्रतीक चिहन प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नन्दकिशोर सोलंकी, देवकिशन गहलोत, पांचीलाल सिंघी, मालचंद सिंघी, ओमप्रकाश कलानी, मदनलाल जोशी, प्रेम बुच्चा, विजय महर्षि, रमेश प्रजापत, राजेश शर्मा, जगदीश भाम्भू, संजय करवा, अशोक पारीक, सुरेश भादानी, तिलोकचंद गहलोत, डॉ एम जी भट्टड़, डॉ नोरंग महावर, दिनेश चौधरी, सुनील बुडानिया, पी डी तंवर, प्रमेन्द्र सिरोही, संजीव बूरी, बालकिशन थिरानी, अबरार अहमद, अजीत बेनीवाल, एस पी व्यास, जयकिशन गहलोत, नारायण बाबू,बुलाकी कल्ला, सुरेश पेड़ीवाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के सहयोगी दिवंगत कमला देवी व भीखमचन्द दुगड़ की स्मृति में उनके परिवार रहा। कार्यक्रम का संयोजन विजयराज सेवग ने किया ।

ताल मैदान राउमावि में मनाई गांधी व शास्त्री जयंति पर, दी शिक्षकों ने प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान राउमावि में आज गांधी व शास्त्री की जयंति समारोह पूर्वक मनाई गई। प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने शास्त्रीजी द्वारा दिए गए नारे जय जवान जय किसान को आज भी प्रासंगिक बताया व गांधीजी के प्रकृति दर्शन के विचार विस्तार से बताए। डॉ. राधाकिशन सोनी ने गांधीजी की दूरदर्शिता के बारे में चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक होने की प्रेरणा दी। दिवंगत शिक्षाविद् शिवप्रसाद व्यास की स्मृति में उनके पोते राजकुमार व्यास द्वारा पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी बनकर विद्यालय को पौधे एवं ट्री गार्ड विद्यालय को भेंट दिए। व्यास ने कहा कि उनके दादा ने शिक्षा की अलख जगाने व पयार्वरण के प्रति जागरूकता के अनेक प्रयास श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किए। समारोह में संदीप डूडी, सुनीता सांगवा, सोमेंद्र बैंस ने भी गांधीजी की विचारधारा पर प्रेरणीय उद्बोधन दिए। इस अवसर पर निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी व्यास, मंगलाराम नायक सहित 7 विद्यार्थियों ने तथा निबन्ध प्रतियोगिया में 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा सफाई की गई। भामाशाह राजकुमार व्यास का विद्यालय की ओर से आदूराम जाखड़ ने माल्यार्पण एवं बालाराम मेघवाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

मोमासर महाविद्यालय में मनाई गांधी व शास्त्री जयंति, दिलवाई स्वच्छता शपथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय मोमासर प्रागंण में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंति उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोमासर चौकी इंचार्ज उदयसिंह ने विद्यार्थियों को गांधी के अहिंसा व समानता के विचारों के बारे में जानकारी देते हुए अपराध से दूर रहने की प्रेरणा दी। सिंह ने शास्त्रीजी की ईमानदारी के प्रसंग बताते हुए जीवन में ईमानदार बनने की बात कही। सहायक प्रोफेसर पवन कुमार वर्मा ने स्वच्छता की शपथ दिलवाई। इस दौरान मुकेश कुमार, तृप्ति, कमलेश, रिनी, ईश्वरसिंह ने भी अपने विचार रखें। विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई की व कार्यक्रम में कवितापाठ के साथ विचार प्रस्तुत किए।

तपस्वनी फांउडेशन द्वारा गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तपस्वनी फांउडेशन द्वारा गांधी व शास्त्री जयंति पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, वादविवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं सहित भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सुनील तावणियां ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम तावणीया ने की और मंत्री कोमल प्रजापत ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया।