Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2021। गांधी और पटेल का लौहत्व यूथ कांग्रेस से जुड़े युवाओं के लहू में शामिल, देशप्रथम के जज्बे के साथ किया नमन। देश के अमर नेता स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि ओर लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज यूथ कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं ने दोनों नेताओं को नमन किया ओर उनसे प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए सार्थक राजनीति करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शुभम शर्मा, विवेक प्रजापत, क्यूम तंवर, बाबूलाल मीणा, मनोज जोशी, लतीफ़ चुनगर, पृथ्वीराज राजपूत, केशव जोशी, दुलीचन्द बाना, विकास पारीक़ सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ओर संगठन, पार्टी को मजबूत करने की बात कही।