Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर रफ्तार क्षेत्र के युवाओ के लिए काल बन रही है। यहां गत 28 अक्टूबर की शाम को हुए हादसे में घायल युवा महावीर गिरी गोस्वामी की शनिवार रात को दौराने इलाज मृत्यु हो गई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास निवासी महावीर गिरी अपनी बुलेट पर बीकानेर जाकर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहा था। यहां बेनिसर गांव के पास सामने से आ रही एक बलेनो गाड़ी ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल महावीर गिरी को तुरन्त हॉस्पिटल लेकर आया गया। यहां से बीकानेर रेफर किया गया और वहां तीन दिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए शनिवार रात को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव को सुबह श्रीडूंगरगढ़ लाया गया और यहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आडसर बास के वार्ड नबर 31 के निवासी महावीर के दो बेटियां ओर एक बेटा है। 11 वर्षीय बेटी किरण कक्षा 7 में, 9 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कक्षा 4 में ओर पुत्र विष्णु भी कक्षा 4 में पढ़ रहा है। उनकी असामयिक मृत्यु ने तीनों बच्चों के सर से पिता का साया उठा दिया है। महावीर के पैतृक गांव जैतासर में भी हर ओर दुःख की लहर है। इस सबन्ध में मृतक के भाई ओमगिरी ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे में मृत युवक महावीर गिरी गोस्वामी की पुरानी फ़ोटो।