Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में रविवार को सेन समाज के युवा खासे सक्रिय रहे और विभिन्न सेवाओ में जुटे रहे। मौका था सेन समाज से पूरे राजस्थान में एकमात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द गहलोत के 50वे जन्मदिवस का। इस मौके ओर गहलोत को समाज का गौरव बताते हुए जिला देहात कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव विमल भाटी की अगुवाई में सेवा कार्य कर सेन समाज के युवाओ ने गहलोत के सफल जीवन की कामना की। भाटी ने बताया कि समाज के युवाओ ने रविवार सुबह बनवारी जाखड़ की अगुवाई में आडसर बास स्थित श्रीश्याम गौशाला में गायों को गुड़ दिया गया। इसके बाद जैतासर स्थित शिव चिकित्सा गौशाला में पूर्व पार्षद शिवप्रसाद नाई एंव श्रवण कुमार फुलभाटी (मोमासर) के नेतृत्व में युवाओं एव ग्रामीणों के द्वारा गायों को गुड़ दिया गया और श्री महेंद्र गहलोत के उज्ज्वल राजनीतिक सामाजिक जीवन एव दीर्घायु कर लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर चंदू जाखड़,रमेश फूलभाटी, विमल नाई (जैतासर) बजरंग जाखड़,सुरेश नाई, राजकुमार नाई, विष्णु नाई, प्रकाश गहलोत, राकेश गहलोत, सन्दीप मारू,उमाशंकर,श्री भगवान नाई, राकेश शर्मा, मुखदास स्वामी, गोपाल राम कायल,आसुगिरी, सुरेंद्र जाखड़ आदि युवा उपस्थित थे।