Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। ये खबर क्षेत्र के गांव बापेऊ से आई है यहां एक व्यक्ति का शव गांव में बने सामुदायिक भवन के कुंड में मिला जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सेरूणा थाने की हेड कांस्टेबल मनोज कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। मृत युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को कुंड से निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ लाया जा रहा है। मनोज कुमार ने बताया कि 40 वर्षीय राजूसिंह राजपुरोहित निवासी तोलियासर गांव बापेऊ में पोस्ट मैन की ड्यूटी करते हुए करीब 17 सालों से यहां बने सामुदायिक भवन में ही निवास कर रहा था। आज सुबह 9.30 बजे के बाद उसका शव कुंड में तैरता मिला और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी माता के देहांत के बाद से ही राजूसिंह मानसिक रूप से परेशान था और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में कार्यरत पोस्टमैन का शव मिला पानी की कुंड में।