Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। राज्य भर में मंडी व्यापारियों द्वारा मंगलवार को अचानक खरीद बंद किए जाने के बाद किसान चिंतित हो गए थे और आज पुनः मूंगफली खरीद प्रारंभ हो गई है। मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि मंगलवार शाम को आरकेपीवीएस का प्रतिनिधि मण्डल चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता के नेतृत्व में शासन सचिव नवीन जैन से मिला। प्रतिनिधि मण्ड्ल में बीकानेर के सीनियर वाइस प्रेसीडेन्ट रिद्धकरण सेठिया भी शामिल थे। जैन ने प्रतिनिधिमंडल को मूंगफली एवं सोयाबीन को स्टॉ‍क लिमिट से हटा देने का आश्वासन दिया व नए आदेश शीघ्र जारी करने की बात भी कही। नए आदेश में केवल सरसों व राईडा के तेल तथा तिलहन पर ही स्टॉक लिमिट रखें जाने की बात कही। संघ ने यह भी मांग की है कि कानून का एन्फोीर्समेन्टत 15 दिन बाद किया जाये। इसी अनुसार सभी व्याूपारी अपने स्टॉ्क को मेन्टेन रखें। श्रीडूंगरगढ़ मंडी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिख कर खाद्य तेल व तिलहनों पर स्टॉक लिमिट लागू करने का विरोध किया व कानून को निरस्त करने की मांग की है।

किसान चिंतित, नहीं आए मंडी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात के मौसम की सूचनाओं के बीच क्षेत्र के किसान मूंगफली खरीद नहीं होने की खबर से चिंतित हो गए थे। कृषि मंडी में भी सैंकड़ो किसानों की मूंगफली पड़ी है जो बरसात आने की संभावना के बीच भीग जाती व किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता। मंडी में तीन से चार दिन से बैठे किसान मंगलवार को भी व्यापारियों से तुलवाई का आग्रह कर रहें थे। मंडी व्यापारी नवरत्न प्रजापत ने बताया कि खरीद प्रारम्भ होने से किसानों के साथ व्यापारी वर्ग भी संतुष्ट है। तुलवाई की सूचना किसानों को दे दी गई है और धीरे धीरे किसान मूंगफली लेकर मंडी पहुंच रहें है।