Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका आया है। भारतीय वायुसेना में 317 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच और परमानेंट कमीशन और शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। जो 30 दिसंबर रात 12 बजे तक चलेगी। इसके लिए अभ्यर्थी वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकता है।
भारतीय वायु सेना में इन पदों पर होगी भर्ती
• कुल पदों की संख्या – 317
• एई के लिए – 129
• एसएससी के लिए – 77
• एडमिन के लिए – 51
• एलजीएस के लिए – 39
• एसीसीटीएस के लिए – 21
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2023 को 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी कि उनका जन्म 2 जुलाई 1999 से 1 जुलाई 2003 के बीच हुआ हो। एएफकैट ग्राउंट ड्यूटी ब्रांच के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष है।
शैक्षणिक योग्यता
• भारतीय सेना के अनुसार, फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ गणित और फिजिक्स विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60 प्रतिशत अंकों के साथ BE/B. Tech की डिग्री भी होनी जरूरी है।
• इसी तरह ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी ब्रांच के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ गणित और फिजिक्स विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए विषयों के साथ BE/B Tech की डिग्री भी होनी चाहिए।
• वहीं ग्राउंड ड्यूटी गैर-तकनीकी ब्रांच पदों में एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट जरूरी है। जबकि लॉजिस्टिक्स से जुड़े पदों के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
वायु सेना द्वारा एएफकैट 01/2022 बैच एवं एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 दिसंबर से शुरू की जाएगी और उम्मीदवार एएफकैट ऑफिशियल पोर्टल, afcat.cdac.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन ऐप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 है।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवार को 250 रुपए का परीक्षा शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन कर पाएंगे। एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए परीक्षा शुल्क नहीं है।परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड के जरिए होगी। उम्मीदवार का प्रशिक्षण वायु सेना अकादमी, डुंडीगुल में जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में शुरू होगा।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा के द्वारा होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी को अंतिम चयन के लिए ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी देना पड़ेगा।
सैलरी
फ्लाइंग ऑफिसर- 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए