Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। जमीनों के विवाद किस प्रकार से परिवारों को तोड़ रहें है और कभी तो ये जानलेवा भी साबित हो रहे है। इसका आज एक ओर प्रमाण देखने को मिला है शेरूणा थाना क्षेत्र में। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमीसर उतरादा निवासी एक युवक ने जमीन बंटवारे के विवाद में अपने ताऊ, उसके बेटे और तीन अन्य लोगों से परेशान होकर जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि लिखमीसर उतरादा निवासी श्रवणराम नायक पिछले तीन-चार दिनों से अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गांव जोधासर आया हुआ था एवं यहां उसने सोमवार शाम को जहर का सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए बीकानेर लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी प्रियंका देवी ने अपने ताऊ ससुर मामराज, उसके बेटे रामलाल एवं गांव के ही भंवरलाल जाट, तारूराम जाट, रामनारायण जाट के खिलाफ प्रताडित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।