Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बेनीसर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से मनसाराम पुत्र सुगनाराम डोगीवाल के घर में आग लग गई। घर में पीछे बने छपरे में आग के कारण छपरे में बंधी तीन गौवंश जल गया। इनमें से एक की तो मौके पर ही जलने से मौत हो गई एवं दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। जिनकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। छपरे पास रखा कई क्विंटल चारा भी जल कर खाख हो गया। सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा ने बताया कि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आग पर काबु पाने के प्रयास किए लेकिन आग पर काबु पाया जाता तब तक आग खासा नुकसान कर चुकी थी। ग्रामीणों व सरपंच ने अग्निकांड से पीडित व्यक्ति को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं दुसरी और ग्रामीणों ने बताया कि छपरे पास ना तो कोई चुल्हा था एवं ना उस समय गांव में लाईट थी। ऐसे में आग के कारणों को लेकर ग्रामीणों में संशय बना हुआ है।