Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जीव दया गौशाला समिति में बनेगी नई पानी की टंकी, आज हुआ शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सबसे बड़ी गौशालाओं में शामिल जीव दया गौशाला में बुधवार को गौशाला में आवासित गौवंश की सेवा के लिए नई पानी की टंकी का शिलान्यास पंडित विष्णु शास्त्री के पांडित्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। आशाराम-निर्मल कुमार मोहता द्वारा बनवाई जा रही इस टंकी की लागत करीब 11 लाख रुपए होगी तथा इसमें 2 लाख लीटर से अधिक पेयजल क्षमता रहेगी। इस बड़ी टंकी का साईज 40 गुना 20 गुना 10 फीट रहेगा। गौशाला समिति मंत्री शिवरतन सोमाणी ने बताया कि गौशाला में अभी करीब 2100 गौवंश आश्रित है एवं यहां एक बड़ी टंकी की अत्यंत आवश्यकता थी। शिलान्यास के मौके पर गौशाला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, सचिव शिवरतन सोमानी, संतोष कुमार सोनी, शिवरतन मालपानी, रामवतार मूंधड़ा, बनवारीलाल सोमानी, नारायण सोमानी, महेश कुमार सोमानी आदि मौजूद रहें। गौशाला समिति द्वारा दानदाता परिवार का आभार जताया।

गौशाला पर हमला करने वालों पर हो कार्रवाही, आक्रोशित गौसेवा संघ देगा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना स्थित वीर तेजा गौशाला में गत दिनों गौशाला कार्मिकों, संचालकों के साथ मारपीट, गौशाला में तोड़फोड़ व गौशाला की तारबंदी खुर्दबुर्द करने के आरोपियों पर कार्रवाही करने की मांग पर गौसेवा संघ में आक्रोश व्याप्त है। गौशाला संघ द्वारा इस संबध में हमलावरों पर कार्रवाही करने की मांग पर शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी एवं सीओ को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन देने से पहले विश्वकर्मा मंदिर में तहसील क्षेत्र के सभी गौशाला संचालकों की बैठक आयोजित होगी एवं प्रशासन को चेतावनी देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की जाएगी।