Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मानसून के दौरान पौधारोपण का दौर जारी है और अभी तक हजारों पौधे लगाए जा चुके है। इसी क्रम में पीएमश्री राउमावि, ताल मैदान द्वारा मंगलवार को अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी ने बताया कि महोत्सव के तहत एक पेड़ देश के नाम सघन पौधारोपण किया गया। विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी एवं स्टाफ द्वारा पांच पौधे लेकर लगाए गए और वितरित भी किए। विद्यालय द्वारा 1534 पौधे वन विभाग से क्रय कर विद्यार्थियों को वितरित किए गए है। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण, श्मशान भूमि, वन विभाग चारागाह व सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया। अभियान में उपप्राचार्य संदीप कुमार डूडी, प्रेमसिंह राठौड़, वरिष्ठ व्याख्याता बालाराम मेघवाल, दीपक चौधरी, मदनलाल कड़वासरा, भंवरलाल स्वामी, प्रदीप कौशिक एवं एन.एस.एस. के छात्र स्वयंसेवकों की सक्रियता रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि के प्रत्येक विद्यार्थी व स्टाफ को मिले पांच-पांच पौधे, लगाए एवं किए वितरण।

कब्रिस्तान में लगाए 21 पौधे, देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के सेवादारों ने बुधवार को मोर्हरम के मौके पर कब्रिस्तान व दरगाह परिसर में 21 पौधे लगाए है। नीम, खेजड़ी, शीशम आदि छायादार वृक्षों के पौधो का रोपण कर इनकी देखभाल करने व पालन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया है। इस दौरान अल्ताफ सिलावट, आदिल छिपां, समीर भुट्टा, निजामू लुहार, साबिर चांगल, समीर बल्खी, अकबर, मुन्ना सब्जीफरोश, हबीब चांगल, अबू साहिल भुट्टा, इमरान सब्जीफरोश, आरिज चांगल, यूसुफ, असलम, नजीर, महबूब, देवीलाल, असगर आदि सेवादार मौजूद रहें। समिति के सेवादारों ने मोहर्रम के जुलूस में सेवा देते हुए ज्यूस, पानी की व्यवस्था भी की तथा प्रशासन का सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कब्रिस्तान में किया गया पौधारोपण, पालन पोषण कर बनाएगें वृक्ष।