Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़। बढ़ती बेतहाशा तेल दरों ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करके रख दिया है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज फिर तेल के भाव बढ़ते हुए 119.35 रुपये पेट्रोल और 110.45 रुपये डीजल हो गया है। कल से आज 37 पैसे पेट्रोल और 38 पैसे डीजल के बढ़े हैं। दीपावली का त्यौहार नजदीक है परंतु श्रीडूंगरगढ कस्बे के बाज़ार अब तक दीपवाली की रौनक से अछूते बने हुए है। कस्बे के मुख्य बाजार, गांधी पार्क के पास, रानी बाजार, राजा बाजार, गोपालदास चौक, ऑटो स्टैंड ऐसे मार्केट है जहां दीपवाली आने के 10 दिन पूर्व ही चहल-पहल शुरू हो जाती थी पर इन दो सालों में बाजार बुरी तरह पस्त हो चुका है। पिछली बार कोरोना ने रोक लिया तो इस बार बैसाखी लेकर खड़े हुए मार्केट की कमर बढ़ते तेल के भावों ने तोड़ कर रख दी है। कस्बे के दुकानदार बड़े उत्साह के साथ सुबह अपने प्रतिष्ठानों को खोलते है कि आज तो भीड़ रहेगी पर कस्बे के सारा बाजार तंत्र कृषि पर निर्भर है। बढ़ते तेल की दरों से खेतिहर किसानी भी प्रभावित हो रही है। ओर इसका प्रभाव पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यह वक्त खेतों में लावणी का है। किसान जल्दी से जल्दी अपनी फसलों को समेटकर कर बाजार लाना चाहता है। और उसे बेचकर अपनी दीवाली को मनाना चाहता है पर बढ़ते तेल के कारण लागत में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है।