Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2023। आस पास की बड़ी खबर पड़ौस के बंधनाऊ से आई है। यहां किसानों ने 6 घंटे पूरी बिजली देने की मांग को लेकर बीकानेर दिल्ली मार्ग जाम कर दिया है। यहां सरपंच मांगीलाल सारण व सरपंच मुखराम सारण की अगुवाई में बधंनाऊ के आस पास के किसान प्रदर्शन कर रहें है। बड़ी संख्या में किसानों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी कर रहें है। किसान परमेश्वर चौधरी ने बताया कि किसान पूरी बिजली के लिए परेशान हो गए है और दो दिन पहले उपखंड अधिकारी सरदारशहर से बिजली की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था पर सुनवाई नहीं होने पर आज किसानों ने रोड जाम कर दी है। बड़ी संख्या में दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गई है। बता देवें बीकानेर व चुरू जिले में बिजली के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहें है। आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त व आस पास की बड़ी खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में किसान बैठे सड़क पर, मांग कर रहें है बिजली की।