Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2023,  एप्रीकॉट को खुबानी के नाम से जाना जाता हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है। खुबानी में विटामिन-A, बीटा-कैरोटीन और कैरोटीनॉयड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। विटामिन के साथ-साथ इसमें पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि भी पाए जाते हैं। साथ ही खुबानी में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इसे ड्राई फ्रूट्स के रूप में भी खाया जा सकता है। इसे सुखा के खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। खुबानी पाचन तंत्र, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे फायदेमंद है। इसके साथ ही ये वजन कम करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं खुबानी के अनेक फायदे।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

खुबानी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार है।  इसके सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। कब्ज से पीड़ित लोगों को खुबानी खाने की सलाह दी जाती है। पेट को हेल्दी रखने के लिए खुबानी का सेवन रोज किया जा सकता है।

डायबिटीज में भी फायदेमंद

खुबानी डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से खुबानी खाना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

खुबानी में भरपूर मात्रा में विटामिन-A पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आप मोतियाबिंद की समस्या से बच सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए, सी, ई जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। जो डायबिटीज के साथ-साथ दिल की बीमारियों से भी बचाव करते हैं। खुबानी के सेवन से कॉलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्टअटैक का खतरा कम होता है।

मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है

खुबानी के सेवन से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर एक्टिव रहता है।